1. 9 + 2 का आधा क्या होता है?
Answer :- 10,
यहां लिखा है 9 प्लस 2 का आधा मतलब 2 का आधा यानी 1| 9 और 1 को जोड़ों तो जवाब होगा 10|
2.मेरी माँ एक केमिस्ट हैं, और मेरे पिता एक गणितज्ञ हैं।उन्होंने मेरा नाम एक कोड में बोला ।वह कोड है “आयरन 5 9” ।तो यह बताये उसका असली नाम क्या है?
Answer :- Felix (फेलिक्स)
आयरन – Fe (रसायनिक प्रतीक) और 59- लिक्स (रोमन प्रतीक)
3.नौ को दो बराबर भागों में विभाजित करें, जिसको एक साथ जोड़ने पर दस आये।
Answer :- 9 को रोमन अंकों में IX के तरह लिखा जाता है| IX के बीच में एक क्षेतिज रेखा खींचे जिससे आपको ऊपर से IV और नीचे मैं उल्टा VI मिलता है IV+VI को जोड़ने पर 10x मिलता है
4.एक लड़का मेला में गया जहाँ एक आदमी ने लड़के से कहा,अगर मैं कागज के इस टुकड़े पर आपका सटीक वजन लिख दुँ तो आपको मुझे 50 रुपया देना होगा, लेकिन अगर मैं नहीं कर सका, तो मैं आपको 50 रुपया दुँगा। लड़के ने चारों ओर देखा और उसको अपने आस पास कोई वजन मशीन नहीं दिखाई दिया, इसलिए वह इस शर्त पर सहमत हो गया ।अंत में लड़के ने आदमी को 50 रुपया दिया और शर्त हार गया।। आदमी ने शर्त कैसे जीती। बताओ?
Answer :- उसने पेपर में लिखा, तुम्हारा एकदम सही वजन और शर्त जीत गया| जैसे कि उसने साथ लगाया था|
5.चार और चार मिलकर कब आठ से ज्यादा बनते हैं?
Answer :- जब चार और चार मिलकर 44 बनते हैं तो आठ से ज्यादा बनते हैं|
6.केवल एक सीधी रेखा का उपयोग करके, क्या आप इस समीकरण को सही बना सकते हैं।
5 + 5 + 5 = 550?
Answer :- पहला प्लस (+) पर एक झुका हुआ रेखा कीजिए| तो पहला प्लस (+) 4 बन जाएगा | तब समीकरण सत्य हो जाएगा| 545+5 = 550
7.आपके पास जन्मदिन का केक है। इसको 8 बराबर टुकड़ों में काटना है वो भी सिर्फ ३ बार में और केक को हाथ नहीं लगाना है(मतलब आप केक के टुकड़ों को उठा कर इधर- उधर नहीं रख सकते हैं।)आप इसे कैसे करेगें?
Answer :- पहले केक को दो बार में + के निशान में काट लें | इस प्रकार केक के चार भाग हो जाएंगे| अब केक को साइड से (नीचे के तरफ से बीच में) आधे पर से काट दे, जिससे हर भाग के दो दो टुकड़े हो जाएंगे| तो आपके पास कुल 8 टुकड़े हो जाएंगे|
8.दो बाप और दो बेटे एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए। प्रत्येक ने 45 रु. का खाना खाया तो बिल कितने रुपये का चुकाना पङा?
Answer :- ₹135, (45×3), क्योंकि वह तीन ही- दादा पिता और पोता
9.एक 6 फिट लंबे, 5 फीट चौड़े,4 फीट गहरे, खाली गड्ढे में कितनी मिट्टी होगी?
Answer :- कुछ भी नहीं, क्योंकि गड्ढा खाली है
10.चार लोगों को रात में एक जर्जित लकड़ी का पुल पार करना बहुत आवश्यक है। पुल बहुत कमजोर है और एक समय में सिर्फ दो लोगों का ही भार ले सकता है।दुर्भाग्य से,उनके पास केवल एक मशाल है और बिना मशाल के पुल पार नहीं किया जा सकता है।पुल पार करने के लिए सभी लोग एक समय नहीं लेते हैं।चार लोग पुल पार करने के लिए 1 मिनट, 2 मिनट, 7 मिनट और 10 मिनट क्रमशः लगाते हैं।उन सभी चारों को पुल पार करने के लिए सबसे कम समय कितना लगेगा?
Answer :- 17 मिनट,
पहला और दूसरा आदमी को एक साथ मशाल के साथ पुल को पार करने में लगा समय = 2 मिनट
पहला आदमी मशाल के साथ वापस आता है = 1 मिनट
तीसरा और चौथा आदमी को एक साथ मशाल के साथ पूल को पार करने में लगा समय = 10 मिनट
दूसरा आदमी मशाल के साथ वापस आता है = 2 मिनट
फिर पहला और दूसरा आदमी को एक साथ मशाल के साथ पुल को पार करने में लगा समय = 2 मिनट
कुल समय = 2+1+10+2+2 = 17 मिनट
11.घड़ी को दो रेखा के सहायता से तीन हिस्सों में विभाजित करें कि तीनों हिस्सों के संख्याओं का योग बराबर हो।बताओ कैसे करेगें?
Answer :- घड़ी के सभी संख्याओं का योग 78(1+2+3+—–+12) होता है| तो 78/3 = 26 तो चूरमा आपको संख्या संयोजन मिलाना होगा जो आपको 26 देगा|
तीनों संयोजन निम्नलिखित है
11+12+1+2
10+9+3+4
8+7+6+5
इसका मतलब है कि आप प्रथम रेखा 11 के नीचे से 2 के नीचे तक खिचेंगे और दूसरी रेखा 8 के ऊपर से 4 के नीचे तक खिचेंगे|
12.एक किसान के पास 3000 केले हैं जिसे बेचने के लिए 1000 किलोमीटर दूर बाजार जाना है।केले को ले जाने के लिए ऊँट है जो एक बार में 1000 केले ही ले के जा सकता है और हर एक किलोमीटर चलने के बाद ऊँट एक केले खा जाता है।तो किसान ज्यादा से ज्यादा कितने केले ले जा सकता है?
Answer :- 533 केले बचेंगे
13.साल के कुछ महीनों में 30 दिन होते हैं। कुछ महीनों में 31 दिन होते हैं। तो साल के कितने महीनों में 28 दिन होते हैं?
Answer :- साल के सभी महीनों में 28 दिन होते हैं|