जंगलों की भूमि कहलाने वाला भारत का एक खूबसूरत राज्य है झारखंड जिसके नाम में ही छुपी है इसकी पहचान झाड़ जिसे हम वन भी कह सकते हैं खंड यानी टुकड़े से बने झारखंड को सन 2000 में दक्षिण बिहार से अलग करके बनाया गया था भारत के पूर्व विभाग में स्थिति राज्य वनस्पति और जीव जंतु से समृद्ध है यह राज्य उत्तर में बिहार पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ दक्षिण में उड़ीसा और पूर्व में पश्चिम बंगाल राज्य से घिरा हुआ है चली दोस्तों जानते हैं झारखंड से जुड़े 30 अमेजिंग रोचक तथ्य:-
30 Interesting Facts About Jharkhand In Hindi || झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
1. झारखंड राज्य की अर्थव्यवस्था और समाज मुख्यत: खेती एवं वन पर निर्भर है.
2. कुल जमीन का चौथाई भाग परती एवं बंजर है.
3. झारखंड में आदिवासियों की आबादी कुल आबादी का सिर्फ 27.67 प्रतिशत है.
4. झारखंड में करीब 30 श्रेणियों के आदिवासी समुदाय बसते है.
5. आजादी के पूर्व झारखंड में 65 प्रतिशत जंगल थे अब मात्र 29 प्रतिशत है.
6. झारखंड का इतिहास 5000 ईसा पूर्व तक है.
7. झारखंड स्थित छोटानागपुर में पाषाण काल के पत्थर मिले है.
8. 500 ईसा पूर्व में झारखंड महाजनपद का हिस्सा था को कि मगध का हिस्सा था.
9. समुद्रगुप्त ने छोटानागपुर में ही दक्षिण कोशल साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी.
10. अकबरनामा में भी झारखंड के छोटा नागपुर का जिक्र है
11. मुगल काल में इसे दुसरे नाम खुख्र से पुकारत थे.
12. आजादी से पहले ब्रिटिश राज ने राज किया था.
13. आजादी के बाद पृथक झारखंड के लिए कई आन्दोलन हुए.
14. 80 के दशक में झाझुमो के नेतृत्व में झारखंड में आन्दोलन तेज हुआ.
15. 1986 में राजीव सरकार के निर्देश से झारखंड विषयक समिति का गठन हुआ.
16. 1995 में झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद का गठन हुआ.
17. 1997 में राबडी सरकार ने सरकार स्थिर रखने के लिए विधानसभा ,इ अलग झारखंड राज्य के गठन का संकल्प पारित करवा दिया.
18. वायुसेवा में रांची हवाई अड्डा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है |रांची से देश के प्रमुख राज्यों दिल्ली ,कोलकाता , मुम्बई के लिए नियमित उड़ाने है. अन्य हवाई अड्डे बोकारो हवाई अड्डा , जमशेदपुर हवाई अड्डा , चाकुलिया हवाई अड्डा , दुमका हवाई अड्डा और धनबाद हवाई अड्डा है जहा से निजी औरत चार्टर फ्लाइट उड़ाने भर्ती है.
19. झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे अच्छी तरह फैला हुआ है इस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 2,661 किमी है.
20. झारखंड रेलमार्ग से भी अच्छी तरह पुरे देश से जुड़ा हुआ है और कई रेले प्रतिदिन चलती है.
21. झारखंड की राजधानी रांची है उपराजधानी दुमका है इस राज्य में 24 जिले हैं.
22. झारखंड की राजकीय भाषा हिंदी है इसके अलावा यहां नागपुरी बंगाली बिहारी आदि बोली जाती है.
23. राज्य में लोकसभा की 14 और राज्यसभा में 6 सीटें हैं.
24. राज्य में सड़कों की कुल लंबाई 4311 किलोमीटर है.
25. राज्य का राजकीय पशु हाथी है.
26. यहां की राजकीय पक्षी कोयल है.
27. राज्य का राजकीय फूल पलाश है.
28. झारखंड की सीमाएं उत्तर में बिहार पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ है.
29. राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटको की अहम भूमिका है जिन लोगों को जंगलों और पहाड़ियों घूमना पसंद है उन्हें झारखंड जरूर जाना चाहिए
30. यह भारत में खनिज संसाधनों के कुल हिस्से का लगभग चालीस प्रतिशत है। यहां आपको देश के कोकिंग कोयले का लगभग 100% मिलेगा, जिसमें 30 प्रतिशत अर्ध कोकिंग कोयला और 93 प्रतिशत मध्यम कोकिंग कोयला शामिल है.
बंगाल के बारे में 20 रोचक तथ्य
बेंगलुरु के बारे में 25 रोचक तथ्य
कोलकाता के बारे में 25 रोचक तथ्य
दिल्ली के बारे में 25 रोचक तथ्य और जानकारी
सपनों के शहर मुंबई के बारे में 20 रोचक तथ्य