दोस्तों आज हम देखेंगे कि आपका दिमाग कितना तेज है इसलिए आज हम आपसे 25 मजेदार पहेलियां पूछेंगे ( Hindi Paheliyan with answer ) देखते हैं आप कितनों का जवाब सही दे पाते हैं आप अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं
Hindi Paheliyan with answer |अजब गजब बुद्धिमानी पहेलियां उत्तर सहितजवाब दो तो जानें
पहेली :-पांच अक्षर का एक ऐसा नाम बताओ जिसे उल्टा या सीधा लिखने पर हमेशा एक समान ही रहता है?
उत्तर:- नवजीवन
पहेली :- तीन ऐसी भाषाओं के नाम बताओ जो खाने के काम भी आती है?
उत्तर:- चीनी ,अरबी, भोजपुरी
पहेली :- पानी से पैदा होता पानी में मर जाता भोजन से तो रहता मेरा सदा ही गहरा नाता बताओ क्या?
उत्तर:-नमक
पहेली :- उस चीज का नाम बताइए जिसे पीटने में लोगों को बहुत मजा आता है?
उत्तर:- ढोल
पहेली :- ऐसा कौन सा फल है जिसमें लड़की का नाम आता है?
उत्तर:-सीताफल
पहेली :- वह कौन सी आवाज है जो सब सुन सकते हैं लेकिन आप नहीं?
उत्तर:-आपके खर्राटे की आवाज
पहेली :- ऐसा कौन सा राजा है जिसके पास ना तो कोई महल है और ना कोई दौलत है?
उत्तर:-जंगल का राजा शेर
पहेली :- ऐसे कोई 2 अंक बताइए जिन्हें गुणा करने पर पांच आए?
उत्तर:-5×1=5
पहेली :- तीन पैरों तितली नहा धोकर कड़ाई से निकली बताओ क्या?
उत्तर:-समोसा
पहेली :- ऐसा कौन सा जानवर है जो घायल होने पर आदमी की तरह रोता है?
उत्तर:- भालू
पहेली :- ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम दिन में कई बार उठाते हैं और कई बार रखते हैं?
उत्तर:- अपने कदम
पहेली :- वह क्या है जिसको इस्तेमाल करने से पहले तोड़ना पड़ता है?
उत्तर:-अंडा
पहेली :- ऐसा क्या है जिसे हम छू नहीं सकते पर देख सकते हैं?
उत्तर:-सपना
पहेली :- ऐसी कौन सी चीज है जो हम ब्रेकफास्ट से पहले नहीं खा सकते हैं?
उत्तर:- लंच या डिनर
पहेली :- एक लड़की के पिता ने उसको कुछ ऐसा दिया और कहा कि भूख लगे तो खा लेना प्यास लगे तो पी लेना और ठंड लगे तो जला लेना तो बताओ लड़की के पिता ने लड़की को क्या दिया?
उत्तर:-नारियल
पहेली :- गाय दूध देती है और मुर्गी अंडा देती है तो बताओ ऐसा कौन है जो दूध और अंडा दोनों देता है?
उत्तर:-दुकानदार
पहेली :- वह कौन सी चीज है जो बच्चे को जवान और जवान को बुड्ढा बना देती है?
उत्तर:-उम्र
पहेली :- वह कौन सी चीज है जिसका नाम लो तो टूट जाती है?
उत्तर:-खामोशी
पहेली :- मनुष्य के पास ऐसा क्या है जिस पर वह कंट्रोल नहीं कर सकता है?
उत्तर:-मन
पहेली :- ऐसी कौन सी चीज है जिसको बहुत खराब माना जाता है फिर भी लोग उसे पीने की सलाह देते हैं?
उत्तर:-गुस्सा
पहेली :- मेरे नाम के दो हैं मतलब दोनों के अर्थ हैं निराले एक अर्थ में सब्जी हूं मैं और एक अर्थ में पालने वाला बताओ कौन हूं मैं?
उत्तर:-पालक
पहेली :- ऐसी कौन सी चीज है जो लड़की के पास शादी से पहले भी होती है और शादी के बाद भी लेकिन शादी वाले दिन नहीं होती है?
उत्तर:-सरनेम या उपनाम
पहेली :- सब के पास ऐसी कौन सी चीज है जिसे वह बदलना चाहते हैं लेकिन बदल नहीं सकते हैं?
उत्तर:-किस्मत
पहेली :- ऐसी कौन सी चीज है जिसके पास गला तो है पर सिर नहीं?
उत्तर:-बोतल
पहेली :- वह कौन सी चीज है जो आदमियों में बढ़ती है लेकिन औरतों में नहीं?
उत्तर:-दाढ़ी और मूंछ
दोस्तों आखरी पहेली आपके लिए है जिसका जवाब आपको नीचे कमेंट बॉक्स में देना है
पहेली :- वह क्या है जिसे आप बिना पकड़े तोड़ सकते हैं?