30 Hindi Paheliyan for whatsapp with answer | 30 दिमागी और मजेदार पहेलियाँ
पहेली:- बताइए ऐसी कौन सी चीज है जो है तो सोने की पर सोने से बहुत सस्ती है?
उत्तर:- चारपाई
पहेली:- मुझमें भार सदा ही रहता है जगह घेरने मुझे आता है हर वस्तु से गहरा रिश्ता हर जगह में पाया जाता है?
उत्तर:- गैस
पहेली:- खुशबू है पर फूल नहीं जलती है पर ईर्ष्या नहीं बताओ क्या?
उत्तर:- अगरबत्ती
पहेली:- वह क्या है जिसे हम ना तो खा सकते हैं और ना पी सकते हैं फिर भी हम उसके बिना जिंदा नहीं रह सकते?
उत्तर:- ऑक्सीजन
पहेली:- हाथ में है पैर में है पर जीभ में नहीं बताओ क्या?
उत्तर:- हड्डी
पहेली:- वह कौन से दो दान हैं जो गरीब और अमीर दोनों करते हैं?
उत्तर:- कन्यादान और मतदान
पहेली:- बनाने वाला उसका उपयोग नहीं करता, उपयोग करने वाला उसको देखता नहीं, देखने वाला उसको पसंद नहीं करता, बताओ क्या?
उत्तर:- कफन
पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है जो ऊपर की तरफ भी जाती है और नीचे की तरफ भी जाती है फिर भी वह एक जगह ही रहती है?
उत्तर:- सीडी
पहेली:- ऐसा कौन सा वाहन है जिसका नाम उल्टा सीधा लिखने पर हमेशा एक समान ही रहता है?
उत्तर:- जहाज
पहेली:- वह क्या है जो बाहर मुफ्त में मिलती है लेकिन अस्पताल में पैसे देने पड़ते हैं?
उत्तर:- ऑक्सीजन
पहेली:- गोरा चिट्टा खूब है पर पहनू नहीं पजामा, मां का कोई भाई नहीं फिर भी हूं बच्चों का मामा, बताओ क्या?
उत्तर:- चंदा मामा
पहेली:- ऐसी कौन सी जगह है जहां सड़क है लेकिन गाड़ी नहीं, जंगल है लेकिन पेड़ नहीं, शहर है लेकिन मकान नहीं ?
उत्तर:- मैप (नक्शा)
पहेली:- ऐसा कौन सा जीव है जिसका दिमाग उसके शरीर से भी बड़ा होता है?
उत्तर:- चींटी
पहेली:- वह क्या है जो मई में है दिसंबर में नहीं है, आग में है पर पानी में नहीं है?
उत्तर:- गर्मी
पहेली:- वह कौन सी चीज है जिसके बिना आदमी की पहचान खत्म हो जाती है?
उत्तर:- नाम
पहेली:- ऐसा कौन सा मटका है जिसका पानी सिर्फ एक बार ही पिया जाता है?
उत्तर:- नारियल
पहेली:- वह कौन सी मोबाइल कंपनी है जिसे हम खाते हैं?
उत्तर:- एप्पल
पहेली:- शादी के बाद लड़कियों की क्या बढ़ जाती है?
उत्तर:- जिम्मेदारी
पहेली:- वह कौन सा फल है जिसका बीज उसके बाहर होता है?
उत्तर:- स्ट्रॉबेरी
पहेली:- मैं अलबेला कारगिर काटता हूं काली घास राजा हो या सिपाही सिर झुकता मेरे पास बताइए मैं कौन हूं?
उत्तर:- नाई
पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है जिसके आगे से बनाया भगवान ने और पीछे से बनाया इंसान ने?
उत्तर:- बैलगाड़ी
पहेली:- रामू सिर के साथ-साथ अपने कंधों पर शैंपू लगाता है बताइए क्यों?
उत्तर:- क्योंकि वह शैंपू हेड एंड शोल्डर था
पहेली:- ऐसी कौन सी जगह है जहां अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 लोग वापस आते हैं?
उत्तर:- वह जगह है कब्रिस्तान
पहेली:- ऐसा कौन सा ड्राइवर है जिससे किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती?
उत्तर:- स्क्रुड्राइवर
पहेली:- एक ऐसे शब्द का नाम बताइए जिसमें राम का नाम होते हुए भी लोग उसे बुरा मानते हैं?
उत्तर:- हराम
पहेली:- जन्म दिया रात ने सुबह ने किया मान दिन ढलते ही निकल गई उसकी जान बताइए वह कौन है?
उत्तर:- अखबार
पहेली:- भारत का वह कौन सा शहर है जिसे हम खाते हैं?
उत्तर:- शिमला
पहेली:- पिछले साल 31 अप्रैल को आपके साथ ऐसा क्या खास हुआ जो आप आज तक नहीं भूले?
उत्तर:- कुछ भी नहीं
पहेली:- एक सामान्य आदमी के दोनों हाथों तथा दोनों पैरों में कुल कितनी उंगलियां होती है?
उत्तर:- 16 उंगलियां
पहेली:- वह कौन है जिसके सिर पर पत्थर होता है और उसके पेट में उंगली डालकर आप बहुत खुश हो जाते हैं?
उत्तर:- अंगूठी
15 Hindi Paheliyan for whatsapp with answer
paheli in Hindi with Answers 2021|majedar paheliyan
25 Majedar Paheliyan हिंदी में जवाब के साथ
व्हाट्सएप के लिए मजेदार पहेलियां उत्तर सहित