टंग यानि जीभ और ट्विस्टर यानी मरोड़ने वाला। अगर दोनों को मिला दें तो टंग ट्विस्टर कुछ ऐसी चीज हुई जो आपकी जीभ को मरोड़ दे।
और इस काम को अंजाम देते हैं हमारी भाषा में प्रयोग होने वाले शब्द। जब शब्दों का जाल कुछ ऐसा बुना जाता है कि कोई उसे आसानी से ना बोल पाए तब एक टंग ट्विस्टर का जन्म होता है।आम तौर पे इनका प्रयोग हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के पलों के लिए किया जाता है। तो आइये कुछ प्रसिद्ध टंग ट्विस्टर को बोलने का प्रयास करें।
Tongue Twisters in Hindi
1.समझ समझ कर समझो तो
समझना भी एक समझ है,
समझ समझ कर जो ना समझे,
मेरी समझ में वह ना समझ है।
2.चार कचरे कच्चे चाचा, चार कचरे पक्के,
पक्के कचरे कच्चे चाचा, कच्चे कचरे पक्के।
3.कच्चा कचरा ,पक्का कचरा ।
4. चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे,
चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।
5.पीठ ऊँची ऊंट की, ऊंचाई से होती,
होती है होती ही है पीठ ऊँची ऊंट की।
6. कुछ ऊँट ऊँचा,कुछ पीठ ऊँची,
कुछ ऊँची ऊँट की पीठ।
7. पीठ ऊँची ऊँट की या पूँछ ऊँची ऊँट की ।
8.खड्गसिंह के खड़कने से खड़कती है खिड़कियाँ,
खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड्गसिंह।
9.चंदा चीनी चमके चाटे चोखना चीखे चोर,
चंदा चमके चम चम चीखे चोखना चोर,
चीटीं चाटे चीनी चटोरी चीनी खोर।
10.पके पेड़ पर पका पपीता,
पका पेड़ या पका पपीता,
पके पेड़ को पकड़े पिंकू,
पिंकू पके पका पपीता।
11.पीतल के पतीले में,पपीता पीला पीला।
12.पीतल के पतीले में पका पपीता।
13.तोला राम तेल तौलते हुए तेल में तुल गए।
14.डाली डाली पर नज़र डाली,
किसीने अच्छी डाली, किसीने बुरी डाली,
जिस डाली पर मैंने नज़र डाली,
वह डाली किसीने तोड़ डाली।
15.चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को,
चांदनी-चौक में, चांदनी रात में,
चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
16.लाला गोपे गोपाल गपुँगम दास।
17.दुबे दुबई में डूब गए।
18.नंदु के नाना ने नंदु की नानी को,
नंद नगर में नागिन दिखाई।
19.कच्चा पापड़, पक्का पापड़।
20.जो हँसेगा वो फंसेगा,
जो फंसेगा वो हँसेगा ।
21.मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला,
हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।
22.लपक बबुलिया लपक,
अब ना लपकबे त लपकबे कब।
23.जो जो को खोजो खोजो जोजो को,
जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।
24.डबल बबल गम बबल डबल।
25.मत हँस हँस मत,
मत फंस फंस मत।
26.टूट टूट कर,
कूट कूट कर।
27.कच्ची रोटी खाके रोती,
रोटी खाके कच्ची रोती।
28.ले नियम दे नियम,
दे नियम ले नियम।
29.तेंदुलकर प्रभाकर गावस्कर वेंगसरकर,
वेंगसरकर गावस्कर प्रभाकर तेंदुलकर।
30.नीली रेल, लाल रेल।
31.काला कबुतर, सफेद तरबुज,
काला तरबुज ,सफेद कबुतर।
32.लाली बोली लल्लू से,
लल्लन लाया था लालू की शादी पे,
लाल लाल लिफाफे में लड्डू।
33.चाचा के चौड़े चबूतरे पर,
चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
34.फालसे का फासला,
फालसे का फासला।
35.रोड रोलर, लोड रोलर,
अपर रोलर, लोअर रोलर।
36.रेड लॉरी, येलो लॉरी।