30 majedar paheliyan in hindi |हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित
Today you will read 30 majedar paheliyan in hindi written just below it. We have taken all care to not not make any mistake but if you find any then do tell us.
अगर अपने दिमाग को मजबूत करना चाहते है तो पहेलियाँ आपकी मदद कर सकती हैं। शोध में पाया गया है की जितना हम अपना दिमाग पहेली सुलझाने में लगाते हैं उससे उतनी हमारी दिमागी क्षमता बढ़ती है। आज हिंदी विभा आपके लिए लेकर आये हैं मजेदार हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित जो आपके दिमाग से अच्छा कसरत करवाएंगी ।
BEST COLLECTION OF 30 majedar paheliyan in hindi
1.वह क्या है जिसे आप कितना भी खा लो लेकिन आपका पेट नहीं भरता है?
उत्तर:-कसम
2.वह क्या है जो हमारे पास ही होती है हम उसे देख सकते हैं लेकिन पकड़ नहीं सकते?
उत्तर:- परछाई
3.वह क्या है जिसे आप एक बार खा कर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं?
उत्तर:- धोखा
4.वह कौन सी चीज है जो जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही कम होती जाती है?
उत्तर:- उम्र
5.वह क्या चीज है जिसे लड़के रोज पहनते हैं और लड़की साल में एक बार पहनती है?
उत्तर:- जनेऊ
6.ऐसी कौन सी चीज है जो अधिक ठंड में भी पिघलती है?
उत्तर:- मोमबत्ती
7.वह कौन से दो दान हैं जो गरीब और अमीर दोनों करते हैं?
उत्तर:- मतदान और कन्यादान
8.सभी खाली जगह पर एक ही शब्द आएगा
एक …………औरत …………..पर बैठकर …………..गीत गा रही थी| उस……….से दूर-दूर तक……….. ही दिखाई देती थी ?
उत्तर:- पहाड़ी
9.एक ऐसी चीज का नाम बताओ जिसे चाहे जितना फ्रिज में रख लो लोग उसे गर्म ही कहते हैं?
उत्तर:- गरम मसाला
10.ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की साल में एक बार खरीदती है
उत्तर:- राखी
11.ऐसी कौन सी चीज है जो पानी से बनी है लेकिन उसे सूरज भी नहीं सुखा सकता है
उत्तर:- पसीना
12.वह क्या है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है लेकिन अपनी जगह से नहीं मिलती है
उत्तर:- सड़क
13. 12 घोड़े 30 गाड़ी 365 करे सवारी बताओ क्या
उत्तर:- कैलेंडर
14. वह कौन सा फल है जो मीठा होने के बाद भी बिकता नहीं है?
उत्तर:-सब्र का फल
15.किस चिड़िया के सर पर पैर होते हैं?
उत्तर:- सभी चिड़िया के सर ,पर और पैर होते हैं
16.वह कौन सी जगह है जहां 100 लोग जाए तो 99 लोग ही वापस आते हैं?
उत्तर:- कब्रिस्तान या शमशान घाट
17.ऐसी कौन सी भाषा है जिसे आप खाते भी हैं?
उत्तर:- अरबी
18.वह कौन सी चीज है जिसे सब सोने से पहले सब निकाल कर सोते हैं?
उत्तर:- चप्पल और जूते
19.एक हाथी पानी में गिर गया अब वह बाहर कैसे आएगा?
उत्तर:- गिला होकर
20.अगर आपके भाई हैं और हर भाई के 6 भाई हैं तो सब कितने भाई हैं?
उत्तर:- सात भाई
21.वह कौन सी चीज है जो आगे और पीछे जाती है पर अपनी जगह से नहीं हिलती है?
उत्तर:- सड़क
22.मैं हूं हरी मेरे बच्चे काले मुझे छोड़ मेरे बच्चे खाले?
उत्तर:- इलायची
23.वह क्या है जिसे हम खाते हैं पीते हैं और जलाते भी हैं?
उत्तर:- नारियल
24.ऐसी कौन सी चीज है जिसे लोग खाने के लिए खरीदते हैं पर कभी खाते नहीं है?
उत्तर:- चम्मच और प्लेट
25.वह क्या है जिसे कोई कितना भी खा ले उसका पेट नहीं भरेगा?
उत्तर:- हवा
26.एक आदमी की 6 उंगलियां थी पर लोग उसे अकबर अकबर बुलाते थे बताए क्यों?
उत्तर:- क्योंकि अकबर उसका नाम था
27.एक ……….औरत…………. साड़ी पहनकर ……………….की पूजा करने गई?
उत्तर:- काली
28.ऐसी कौन सी चीज है जिसे कोई भी चुरा नहीं सकता है?
उत्तर:- ज्ञान
29.ऐसा क्या है जो दूसरों को खाना खिलाता है पर खुद कुछ नहीं खाता है ?
उत्तर:- चम्मच
30.ऐसी कौन सी जगह है जहां अमीर हो या गरीब दोनों कटोरा लेकर खड़े रहते हैं?
उत्तर:- पानीपुरी का स्टॉल
https://youtu.be/imZZ-m2y2jQ
वो कौनसी चीज़ है जो आधा खाने के बाद भी पूरी रहती है