25 majedar paheliyan with answer|25 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित
दोस्तों आज हम आपसे 25 मजेदार और आसान पहेलियां पूछेंगे (25 majedar paheliyan with answer) जिनका जवाब आपको नीचे कमेंट बॉक्स में देना है तो चलिए देखते हैं कि आप कितनी पहेलियों का सही जवाब दे पाते हैं
1. छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं दही के तालाब में नहाता हूं बताओ मैं क्या हूं?
उत्तर : दही बड़ा
2. वह क्या है जिसे आप एक बार खा कर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं ?
उत्तर : धोखा
3. वह क्या चीज है जिसे लड़के रोज पहनते हैं और लड़की साल में एक बार पहनती है?
उत्तर : जनेऊ
4. ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?
उत्तर : चीनी भाषा
5. ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की पहनती भी है और खाती भी है?
उत्तर : लॉन्ग
6. ऐसा क्या है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते ?
उत्तर : सपना
7. एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे लड़का डॉक्टर का बेटा था लेकिन डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था तो बताओ डॉक्टर कौन था?
उत्तर : लड़के की मां
8. कौन सा फल मीठा होने के बावजूद बिकता नहीं है ?
उत्तर : मेहनत का फल
9. लोग मुझे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाते नहीं बताओ क्या?
उत्तर : चम्मच
10. ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो वह उतनी ही छोटी होती जाती है?
उत्तर : सिगरेट
25 majedar paheliyan with answer
11. वह कौन सी चीज है जिसे काटने पर लोग गाना गाते हैं ?
उत्तर : केक
12. ₹10 में ऐसा क्या खरीदोगे की पूरा कमरा भर जाए ?
उत्तर : माचिस और मोमबत्ती जिसकी मदद से पूरा कमरा रोशनी से भर जाएगा
13. वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ?
उत्तर : अंधेरा
14. एक आदमी ने अपने हाथ पानी से धोए फिर भी उसके हाथ भीगे नहीं बताओ कैसे?
उत्तर : क्योंकि उसने दस्ताने पहन रखे थे
15. ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है ?
उत्तर : प्यास
16. ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर कोई आवाज नहीं आती है?
उत्तर : कसम
17. ना भोजन खाता न वेतन लेता फिर भी पहरा डटकर देता बताओ क्या?
उत्तर : ताला
18. वह कौन सी कली है जो बागों में नहीं खिलती पर घर की दीवारों पर खिलती है?
उत्तर : छिपकली
19. ऐसा कौनसा ड्राइवर है जिसे लाइसेंस की जरूरत ही नहीं होती है?
उत्तर : स्क्रुड्राइवर
20. ऐसी कौन सी चीज है जो सभी रात को निकाल कर सोते हैं?
उत्तर : चप्पल जूते
25 majedar paheliyan with answer
21. वह क्या है जिसे आप जितना भी खा लो आपका पेट नहीं भरता है?
उत्तर : कसम
22. वह क्या है जो हमारे पास ही होती है हम उसे देख सकते हैं लेकिन पकड़ नहीं सकते?
उत्तर : परछाई
23. ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी होती है लेकिन इस्तेमाल करने पर लाल हो जाती है?
उत्तर : मेहंदी
24. वह कौन सी चीज है जो जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही कम होती जाती है?
उत्तर : उम्र
25. वह क्या है जो लड़की का नाम भी है और लड़की का सिंगार भी है?
उत्तर : पायल
दोस्तों में आपका शुक्रिया अदा करते हैं कि आप यहां पर आए और आपने 25 majedar paheliyan with answer|25 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित का आनंद लिया अगर आपको यह सारी पहेलियां पसंद आई है और दोस्तों जिन पहेलियों के उत्तर आपको पता थे उन्हें कमेंट में जरूर लिखें इसके अलावा दोस्तों आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें आप इसे व्हाट्सएप पर फेसबुक पर बहुत ही आसानी से शेयर कर सकते हैं