25 Jasoosi Paheliyan In Hindi With Answer
Jasusi paheliyan 1.
अमन एक होटल ठहरा था और सो रहा था। तभी दरवाजे पर दस्तक हुई. उसने अपना कम्बल हटाया और चप्पल पहन कर दरवाजा खोला तो एक अजनबी बाहर खड़ा था। उस अजनबी ने बोला – क्षमा कीजिये! मुझे लगा यह मेरा कमरा है।
वह थोड़ा आगे बढ़ा और फिर सीढ़ियों से नीचे जाने लगा। अमन ने तुरंत रिसेप्शन में कॉल कर के उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए बोला। ऐसा क्यों किया उसने?
Jasusi paheliyan Answer :- और यदि आप अपने कमरे में जाते हैं तो आपके पास आपके कमरे की चाबी रहती है आप दस्तक नहीं देते |
Jasusi paheliyan 2.
दो लड़कियाँ साथ में होटल गयी। दोनों ने आइस टी मंगाई।एक लड़की जल्दी जल्दी 5 चाय (आइस टी)पी गयी जबकि दूसरी ने उतने ही टाइम में सिर्फ 1 चाय(आइस टी) पी।
जिस लड़की ने 1 आइस टी पी थी वह मर गयी लेकिन दूसरी बच गयी। अगर सभी आइस टी में जहर था तो जिस लड़की ने ज्यादा टी पी थी वो कैसे बच गयी ?
Jasusi paheliyan Answer :- क्योंकि जहर बर्फ में था इसलिए जिस लड़की ने पांच ice tee पी वाह जल्दी-जल्दी पी गई. जिससे कि ice पिघलने नहीं पाई और जितने सिर्फ एक चाय पी उसने देर तक पिया जिससे कि ice पिघल गई और जहर चाय मैं भूल गया.
Jasusi paheliyan 3.
डिटेक्टिव करन ने एक बार फिर से सरे सबूतों पे नजर घुमाई।
एक मोनिका नाम की औरत के खून के केस में डिटेक्टिव करन को पहले से ही पांच लोगो पे शक था : John, Bob, Dabid, Jack, Tom
खूनी ने डिटेक्टिव करन को challange करने के लिए पांच जगहों पर 10-10 के नोट्स डाल रखे थे :
# पहला नोट drawing room में मिला
# दूसरा नोट art room में मिला
# तीसरा नोट bed room में मिला
# चौथा नोट ice-cream room में मिला
# पांचवा नोट desk room में मिला
इन नोटों के अलावा कोई और सुराख़ नहीं मिला। डिटेक्टिव करन ने थोड़ी देर तक सोचा और फिर असली खूनी को गिरफ्तार कर लिया। क्या आपको कातिल का पता चला ?
Jasusi paheliyan Answer :-
Dabid असली खूनी है.
Drawing room-D
Art room-A
Bedroom-B
Ice cream room-I
Desk room-D
Jasusi paheliyan 4.
एक पुलिस एक कमरे में घुसी। कमरा अंदर से बंद था और कोई खिङकी भी नहीं था।उस कमरे में एक लाश पंखे से लटकी हुई थी।कमरे में लाश की हाइट ६ फिट ५’ थी और पंखे ८ फिट पे थी।कमरा बिकुल खाली था और कमरा में कोई फर्नीचर भी नहीं था। कमरे में फर्श पर चारों तरफ पानी फैला था।तो उसने इतनी ऊपर पंखे से लटक के आत्महत्या कैसे की? कम से कम कोई तो साधन चाहीए पंखे तक चढने और हटाने के लिए।
Jasusi paheliyan Answer :- वहां पहले ICE पर खड़ा था और फिर उसने पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या की| बाद में बर्फ पिघल गई और पानी बन गया|
Jasusi paheliyan 5.
सोमवार का दिन था।दो चोर बैंक लूट कर एक कार में बैठे।पुलिस ने चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर पता चला कि चोरों की कार के पीछे की नंबर प्लेट की लाइट खराब थी और पुलिस की हेडलाइट खराब थी। तो बताओ उन चोरों को पुलिस ने कैसे पकड़ा?
Jasusi paheliyan Answer :- सोमवार का दिन था मतलब यह दिन का समय था| दिन में कार की लाइट की जरूरत नहीं होती है|
Jasusi paheliyan 6.
एक आदमी ने अपनी पत्नी को जान से मारा। बहुत लोगो ने देखा लेकिन उसको हत्या का दोषी नहीं माना।क्यों ?
Jasusi paheliyan Answer :- क्योंकि आदमी ने अपनी पत्नी को पूरी जान लगा कर मारा था|
Jasusi paheliyan 7.
एक आदमी रेगिस्तान के बीच में मरा पाया गया। किसी ने उसे मारा नहीं था ना ही वो कुदरती मौत मरा था। आस -पास कहीं उसके पैरों के निशान भी नहीं थे तो बताओ वो वहाँ कैसे पहुँचा था और कैसे मरा था?
Jasusi paheliyan Answer :- क्योंकि उसका पैराशूट नहीं खुला था
Jasusi paheliyan 8.
रविवार का दिन था। बैंक में एक हत्या हो गई। पुलिस ने आते ही हत्यारे को पकङ लिया।तो ऐसे में बताओ पुलिस ने उनको कैसे पकड़ा होगा ?
Jasusi paheliyan Answer :- रविवार के दिन बैंक बंद होता है
Jasusi paheliyan 9.
शनिवार के दिन सुरेश नाम का युवक अपने घर मे मरा हुआ मिला।जब उसकी हत्या हुई उसकी पत्नी अंजली अपने कमरे में सो रही थी।जब पुलिस घर मे आती है,तो अंजली वो सब बताती है जितना वो जानती है।अंजलि बताती है,जब सुरेश की हत्या हुई तब रसोइया नाश्ता बना रहा था।नौकरानी कमरा साफ कर रही थी।नौकर चिट्ठीयाँ निकालने गया था।पुलिस तुरंत ही आरोपी को पकड़ लेती है।क्या आप बता सकते है सुरेश की हत्या किसने की और कैसे ?
Jasusi paheliyan Answer :- अंजलि, क्योंकि जब वह सो रही थी तो उसे कैसे मालूम कि कौन क्या कर रहा है|
Jasusi paheliyan 10.
एक आदमी का कत्ल 27 जनवरी 2018 को सुबह 11 बजे हुआ।उसकी बीवी ने पुलिस को बुलाया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे ?एक एक कर सबने उत्तर दिया।
रसोइया -: मैं खाना बना रहा था,जिस वक्त कत्ल हुआ।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
बीवी -: सर मैं उस वक्त अखबार पढ रही थी।
नौकर -: मैं बैंक गया हुआ था।
बच्चे -: हम स्कूल गऐ थे।
पड़ोसी -: हम दूसरे शहर गऐ हुऐ थे।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल BB है| क्योंकि 26 जनवरी को अखबार नहीं छपता और इसलिए 27 जनवरी को अखबार नहीं मिलता| मतलब साफ है कि बीवी झूठ बोल रही थी|
Jasusi paheliyan 11.
एक आदमी का कत्ल 26 जुन 2018, रविवार को दोपहर 12 बजे हुआ।उसकी बीवी ने पुलिस को बुलाया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे ?एक एक कर सबने उत्तर दिया।
रसोइया -: मैं खाना बना रहा था,जिस वक्त कत्ल हुआ।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
बीवी -: सर मैं उस वक्त अखबार पढ रही थी।
नौकर -: मैं पोस्ट ऑफिस गया हुआ था।
बच्चे -: हम लोग खेल रहे थे।
पड़ोसी -: हम दूसरे शहर गऐ हुऐ थे।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल नौकर है| क्योंकि रविवार को पोस्ट ऑफिस बंद होता है|
Jasusi paheliyan12.
जंगल के सुनसान जगह पर पुलिस को एक औरत की लाश मिली।औरत की तलाशी लेने पर पुलिस को एक फोन और पर्स मिला जिसमें उसके पति का नंबर था।पुलिस ने उसके पति को कॉल करके बताया की उसकी पत्नी का मर्डर हो गया है।इतना सुनते ही उसके पति ने फोन काट दिया और जल्दी से वहाँ पहुचा और लाश से लिपट कर रोने लगा।पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल उसका पति है| क्योंकि पुलिस ने उसके पति को मर्डर के जगह के बारे में नहीं बताया था तो उसका पति मर्डर की जगह पर कैसे पहुंच गया?
Jasusi paheliyan 13.
एक फ्लैट मे एक बूढ़ा आदमी रहता था।उसकी उम्र बहुत ज्यादा हो गयी थी।जिसकी वजह से वह आराम से चल फिर भी नहीं पाता था।उसकी जरुरत की सभी चीजे लोग उसके घर पर पहुँचाते थे।शुक्रवार को एक पोस्टमैन उसको चिट्टी देने आया।उसको घर पर कुछ संदेह हुआ।उसने चाबी के होल से घर के अन्दर देखा।तो अन्दर फर्श पर एक बुड्ढे आदमी की लाश पड़ी हुई थी। और चारो तरफ खून बिखरा हुआ था।उसने तुरंत पुलिस को बुलाया।पुलिस वाले तुरंत वहाँ पहुँच गए।फ्लैट के बाहर पुलिस को 2 गर्म दूध की बोतल, मंगलवार का अखबार, कुछ डाक और कुछ गिफ्ट पड़े हुए मिले।पुलिस ने बिना टाइम लगाये जाकर खुनी को गिरफ्तार कर लिया।क्या आप बता सकते है,खूनी कौन है?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल अखबार देने वाला है| क्योंकि वहां पर बुधवार और गुरुवार का पेपर नहीं था| वह जानता था कि वहां अखबार पढ़ने वाला जिंदा नहीं है|
Jasusi paheliyan 14.
दिल्ली में एक पार्क के पास सुबह-सुबह मर्डर हो गया। मर्डर का शक भोलु हलवाई पर था। जिसकी दुकान पार्क के पास ही था।गोली आदमी के पेट में मारी गयी थी।जब पुलिस ने भोलु से पूछताछ की तो उसने बताया की मैं दुकान खोलने ही वाला था की अचानक से एक लम्बी मूछों वाला आदमी पीछे से आया और गोली मार कर चला गया।तभी एक पुलिस वाले ने कहा की ये झुठ बोल रहा है। बताओ पुलिस वाले को कैसे पता चला?
Jasusi paheliyan Answer :- क्योंकि गोली पेट में लगी थी| अगर गोली मारने वाला पीछे से आता तो गोली पीठ में लगती|
Jasusi paheliyan 15.
एक महिला का कत्ल रविवार को दोपहर 12 बजे हुआ।उसका पति ने पुलिस को बुलाया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे ?एक एक कर सबने उत्तर दिया।
नौकर -: मैं घर साफ कर रहा था,जिस वक्त कत्ल हुआ।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
पति -: सर मैं उस वक्त अखबार पढ रहा था।
रसोइया -: मैं बाजार गया हुआ था।
बेटी -: वह स्कूल में थी।
पड़ोसी -: हम दूसरे शहर गऐ हुऐ थे।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल उसकी बेटी है| क्योंकि रविवार को स्कूल बंद रहता है|
Jasusi paheliyan 16.
स्कूल के पहले दिन एक लड़की का कत्ल हो गया था। पुलिस को बुलाया गया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी कि वे 8:00 बजे क्या कर रहे थे।
स्कूल का संचालक -: मैं अंग्रेजी परीक्षा पत्रों की जांच कर रहा था।
कक्षा अध्यापक -: मैं गाड़ी चला रहा था क्योंकि मुझे देर हो चुका था।
कक्षा शिक्षिका-: मैं समाचार पत्र पढ़ रहा थी।
पहरेदार-: मैं गेट पर था।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल स्कूल का संचालक है| चौकी स्कूल के पहले दिन परीक्षा पत्रों का जांच नहीं किया जाता है|
Jasusi paheliyan 17.
एक गांव में एक आदमी की हत्या कर दी गई थी । इंस्पेक्टर ने दो कॉन्सटेबल को हत्या के जगह पर पहुंच कर एफआईआर लेने के लिए कहा था।चूंकि रात थी और हत्या के जगह पुलिस स्टेशन से बहुत दूर था,इसलिए कॉन्स्टेबल वहां नहीं गए और नकली एफआईआर बना दिया।रिपोर्ट पढ़ने के बाद, इंस्पेक्टर ने कहा, “आप दोनों को मौके पर नहीं पहुंचने और नकली रिपोर्ट बनाने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
कॉन्सटेबल के द्वारा लिखा गया एफआईआर निम्नानुसार है।
“जब हम मौके पर पहुंचे, तो दरवाजा खुला था और 40 -45 आयु वर्ग का एक आदमी कुर्सी में मृत पाया गया था। कमरे में एक बल्ब चमक रहा था। पंखा भी चालू हो था। मृत शरीर के सामने एक मेज थी ,जिसपर जहर की खुली बोतल, एक 5 रुपये का सिक्का, एक नोटबुक, पीने की पानी की आधा भरा बोतल, एक कलम, और एक समाचार पत्र जिसका 9-10 पृष्ठ खुला हुआ था।कमरे में एक बिस्तर भी था।ऐसा लगता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। “
प्रश्न यह है कि इंस्पेक्टर को कैसे पता चला कि रिपोर्ट नकली थी और वे वहां नहीं पहुंचे थे?
Jasusi paheliyan Answer :- क्योंकि एक समाचार पत्र 9 और 10 प्रश्न संख्या के साथ एक समय में खुला नहीं जा सकता है, इसलिए एफ आई आर सच नहीं हो सकता है| यदि आप f.i.r. में उल्लेखित प्रत्यय बिंदु को पढ़ते हैं तो आप देखेंगे कि f.i.r. में उल्लेखित समाचार पत्र अवलोकन गलत है| समाचार पत्र में खुले प्रश्न हमेशा विषम होते हैं| उदाहरण:8-9 या 10-11
Jasusi paheliyan 18.
एक पार्टी में, दो दोस्तों मार्क और दीपक ने एकान्त में व्हिस्की का आदेश दिया।एक ही समय में मार्क ने पाँच पैग पिया जबकि दीपक ने केवल एक ही पैग पिया ।जैसे ही उसने अपना ग्लास समाप्त किया, दीपक की मृत्यु हो गई और मार्क पूरी तरह से सामान्य महसूस कर रहा था।यह पाया गया कि दोनों के पैग में जहर था। तो बताओ मार्क कैसे जीवित रहा?
Jasusi paheliyan Answer :- जहर बर्फ के अंदर है| क्योंकि मार्क ने अपना टैग जल्दी-जल्दी से पिया है, इसलिए बर्फ के पिघलने और जहर को शराब में मिलने के लिए आवश्यक समय नहीं मिला| उसी समय दीपक धीरे-धीरे शराब पी रहा है जिससे कि बर्फ पिघल जाता है और उसके अंदर का जहर शराब में मिल जाता है| इसलिए मार्क जीवित रहता है और दीपक मारा जाता है|
Jasusi paheliyan 19.
एक महिला का कत्ल उसके बेडरुम में हुआ। नौकर ने पुलिस को बुलाया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे ?एक एक कर सबने उत्तर दिया।
रसोइया -: मैं बाजार गया हुआ था।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
नौकर -: मैं बाहर से खिड़की को झाँका की मैडम अंदर हैं की नहीं ,लेकिन खिड़की पे कुहासा जमा हुआ था। इसलिये मैनें उसे साफ किया और जैसे ही मैडम की लाश देखा मैंने तुरंत दरवाजा खोला और पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल नौकर है क्योंकि उसने खिड़की पर कुहासा किया| इसके बाद उसे लाश दिखाई दिया, लेकिन कुहासा खिड़की पर अंदर से जमता है बाहर से नहीं|
Jasusi paheliyan20.
एक आदमी की हत्या एक सुबह हुई थी। पुलिस को बुलाया गया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी।अपराध के लिए तीन संदिग्ध थे। एक रसोइया, पत्नी, और आदमी की बहन।
रसोइया -: वह रात का खाना पकाने वाला था।
पत्नी -: सर मैं उस वक्त अखबार पढ रही थी।
बहन -: वह नाश्ता खा रही थी।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल रसोईया है| क्योंकि हत्या सुबह में होती है और वह उस समय रात का खाना पकाने का दावा करता है|
Jasusi paheliyan 21.
रविवार को ठंड के मौसम में एक आदमी की हत्या हो गई थी।तापमान शून्य डिग्री सेल्सीयस था।पुलिस को बुलाया गया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी।अपराध के लिए तीन संदिग्ध थे। एक रसोइया, पत्नी, और नौकर।
रसोइया -: वह खाना पकाने वाला था।
पत्नी -: सर मैं उस वक्त टीवी देख रही थी।
नौकर -: पूल की सफाई कर रहा था।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल नौकर है| क्योंकि उसने कहा कि वह पुल की सफाई कर रहा था| लेकिन तापमान 0 डिग्री सेल्सियस था| इस तापमान पर पानी जम जाता है|
Jasusi paheliyan22.
एक आदमी अकेले अपने डेस्क पर बैठे – बैठे मर जाता है। उसने आत्महत्या नहीं की और कमरे में कोई हथियार नहीं था। एकमात्र सुराग उसके सामने डेस्क पर एक मुहरबंद लिफाफा है।वह कैसे मरा?
Jasusi paheliyan Answer :- लिफाफा के गोंद में जहर था और जब आदमी ने इसे सील करने के लिए लिफाफे को चांटा तो वह मर गया|
Jasusi paheliyan 23.
एक गोल घर में एक आदमी की हत्या कर दी गई थी। मामले में तीन संदिग्ध थे।पुलिस को बुलाया गया।पुलिस सब से सवाल पूछने लगी कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे ?एक एक कर सबने उत्तर दिया।
नौकरानी -: मैं घर के कोनों में धूल साफ कर रहा था,जिस वक्त कत्ल हुआ।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
रसोइया -: मैं बाजार गया हुआ था।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?
Jasusi paheliyan Answer :- कातिल नौकरानी है| क्योंकि यह एक गोलघर है, वहां कोई कोने नहीं होगा|
Jasusi paheliyan 24.
अमन एक होटल ठहरा था और सो रहा था. तभी दरवाजे पर दस्तक हुई. उसने अपना कम्बल हटाया और चप्पल पहन कर दरवाजा खोला तो एक अजनबी बहार खड़ा था. उस अजनबी ने बोला – क्षमा कीजिये! मुझे लगा यह मेरा कमरा है.
वह थोड़ा आगे बढ़ा और फिर सीढ़ियों से नीचे जाने लगा.
अमन ने तुरंत रिसेप्शन में कॉल कर के उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए बोला.
ऐसा क्यों किया उसने?
Jasusi paheliyan Answer :- यदि आप अपने कमरे में जाते हैं तो आपके पास आपके कमरे की चाबी रहती है और आप दस्तक नहीं देते.
Jasusi paheliyan 25.
एक जापानी जहाज़ अरब सागर की तरफ बढ़ रहा था, मौसम साफ़ था और लक्ष्य तक पहुचने में एक दिन और लगते. कप्तान को नहाने की इच्छा हुई,
उसने अपनी रोलेक्स की घडी और सोने की चेन को उतारी और नहाने के लिए बाथरूम में चला गया. लेकिन, जब वह बाथरूम से वापस आया तो उसकी चेन और घडी दोनों गायब थीं.
उसने जहाज के बाकी सदस्यों से पूछताछ के लिए बुलाया की पिछले पंद्रह मिनट में वे कहाँ थे :
कुक : मैं फ्रीज से मीट निकल कर उसे पकाने की तयारी कर रहा था.
इंजीनियर (अपने औजार और कैप के साथ) : सर, मैं जनरेटर के इंजन पर काम कर रहा था.
रेडियो अफसर : मैं कंट्रोल रूम रेडियो सिग्नल दे रहा था.
नाविक : सर, मैं झंडा ठीक कर रहा था, किसी ने गलती से उल्टा लगा दिया था.
सह-कप्तान : सर, थोड़ी आँख लगा गयी थी.
कप्तान को समझ आगया कि कौन झूठ बोल रहा था. क्या आपको पता चला?
Jasusi paheliyan Answer :- नाभिक झूठ बोल रहा था. जापानी जहाज पर जापान का झंडा होगा और जापान का झंडा उल्टा सीधा एक समान होता है.