प्रश्न :- अगर एक अंडा उबलने में 10 मिनट लगता है तो 10 अंडे बनने में कितना समय लगेगा?
उत्तर:- 10 मिनट
प्रश्न:- दो अक्षर का वह कौन सा शब्द है यह तो उल्टा करो तो वजन का माप है और अगर उसे सीधा करो तो एक सब्जी है?
उत्तर:- लौकी
प्रश्न :- वह कौन सी चीज है जिसे आप 1 मिनट से ज्यादा अपने शरीर के अंदर नहीं रख सकते?
उत्तर:- सांस
प्रश्न :- ऐसी कौन सी जगह है जहां 100 लोग जाते हैं तो वापस 101 लोग आते हैं?
उत्तर:- शादी में, बारात लेकर
प्रश्न :- अगर नाक पर चढ़ जाऊं तो कान पकड़कर खूब पढ़ाओ, बताओ क्या?
उत्तर:- ऐनक
प्रश्न :- एक बहादुर ऐसा वीर जो गाना सुना के मारे तीर, बताओ क्या?
उत्तर:- मच्छर
प्रश्न :- उस चीज का नाम बताइए जिसे पीटने में लोगों को बहुत मजा आता है?
उत्तर:- ढोल
प्रश्न :- लड़कियों की ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते?
उत्तर:- परछाई
प्रश्न :- वह कौन सा काम है जो इंसान मरने के बाद भी कर सकता है?
उत्तर:- अंगदान
प्रश्न :- ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी और इस्तेमाल करते समय लाल होती है?
उत्तर:- मेहंदी
प्रश्न :- ऐसा क्या है जिसे लड़के अपने मां बाप को दे सकते हैं लेकिन लड़कियां नहीं दे सकती?
उत्तर:- अर्थी को कंधा
प्रश्न :- ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?
उत्तर चीनी भाषा
प्रश्न :- वह क्या है जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है?
उत्तर:- कल
प्रश्न :- ऐसी कौन सी चीज है जो हॉस्पिटल में पैसे से मिलती है और बाहर फ्री में मिलती है?
उत्तर:- ऑक्सीजन
प्रश्न :- ऐसी कौन सी चीज है जो समुंदर में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?
उत्तर:- नमक
प्रश्न :- ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़कियां पहनती है और खाती भी है?
उत्तर:- लॉन्ग
प्रश्न :- ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़कियां खाना नहीं चाहती फिर भी खाती है
उत्तर:- धोखा
प्रश्न :- वह कौन है जो पहले लोगों से माफी मांगता है फिर उन्हें मार देता है?
उत्तर:- जल्लाद
प्रश्न :- ऐसी कौन सी चीज है जो शादी के लिए लड़के के पास होती है लेकिन लड़की के पास नहीं होती?
उत्तर:- सरनेम या उपनेम
प्रश्न :- वह कौन सी चीज है जिसे देते समय लेना पड़ता है और लेते समय देना पड़ता है?
उत्तर:- kiss
प्रश्न :- वह क्या है जो इंसान किसी की ले तो सकता है लेकिन वापस नहीं दे सकता है?
उत्तर:- जान
प्रश्न :- वह क्या है जो पूरा कमरा भर देता है मगर जगह बिल्कुल भी नहीं घेरता है?
उत्तर:- रोशनी
प्रश्न :- ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?
उत्तर:- गोता
प्रश्न :- वो क्या है जिसको जितना ज्यादा साफ करोगे वह उतना ही काला होता जाएगा?
उत्तर:- ब्लैक बोर्ड
प्रश्न :- उस पक्षी का नाम बताइए जिसकी अंग्रेजी में मतलब ज्यादा होता है?
उत्तर:- मोर