आज आपके लिए कुछ रोचक पहेलियाँ हैं Paheliyan hindi
आज आपके लिए कुछ रोचक पहेलियाँ हैं Paheliyan hindi !! पहेलियाँ दिमाग के लिए एक अच्छा मनोरंजन का साधन है !! इन पहेलियों को जरूर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें !!
पहेली:- खुशबू है पर फूल नहीं जलती है पर ईर्ष्या नहीं बताओ क्या ?
उत्तर:-अगरबत्ती
पहेली:- वह क्या है जिसे हम ना तो खा सकते हैं और ना पी सकते हैं फिर भी हम उसके बिना जिंदा नहीं रह सकते हैं?
उत्तर:- ऑक्सीजन
पहेली:- हाथ में है पैर में है पर जीभ में नहीं बताओ क्या?
उत्तर:- हड्डी
पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है जो अधिक ठंड में भी पिघलती है?
उत्तर:- मोमबत्ती
पहेली:- वह कौन से दो दान है जो गरीब और अमीर दोनों करते हैं?
उत्तर:- कन्यादान और मतदान
पहेली:- बनाने वाला उसका उपयोग नहीं करता उपयोग करने वाला उसको देखता नहीं देखने वाला उसको पसंद नहीं करता बताओ क्या?
उत्तर:- कफन
पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है जो ऊपर की तरह भी जाती है और नीचे की तरफ भी जाती है फिर भी वह एक जगह ही रहती है?
उत्तर:- सीढ़ी
पहेली:- छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं दही के तालाब में नहाता हूं बताओ क्या?
उत्तर:- दही बड़ा
पहेली:- ऐसा कौन सा वाहन है जिसका नाम उल्टा या सीधा लिखने पर हमेशा एक समान ही रहता है?
उत्तर:- जहाज
पहेली:- वह क्या है जो बाहर मुफ्त में मिलती है लेकिन अस्पताल में पैसे देने पड़ते हैं?
उत्तर:- ऑक्सीजन
पहेली:- गोरा चिट्टा खूब हूं पर पहलू नहीं पजामा, मां को भाई नहीं फिर भी हूं बच्चों का मामा ,बताओ क्या?
उत्तर:- चंदा मामा
पहेली:- ऐसी कौन सी जगह है जहां सड़क है लेकिन गाड़ी नहीं, जंगल है लेकिन पेड़ नहीं ,शहर है लेकिन मकान नहीं, बताओ क्या?
उत्तर:- मैप (नक्शा)
पहेली:- ऐसा कौन सा जीव है जिसका दिमाग उसके शरीर से बड़ा होता है?
उत्तर:- चींटी
पहेली:- वह क्या है जो सुबह 4 टांगो पर दोपहर को दो टांगों पर और शाम को 3 टांगो पर चलता है ?
उत्तर:- बचपन ,जवानी और बुढ़ापा
पहेली:- ऐसे कौन से दो पेड़ है जिसमें लकड़ी नहीं होती है?
उत्तर:- अंगूर और केला